पटना, नवम्बर 16 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन टीवी चैनलों पर राजनीतिक बातें करने का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार में मतदाता जागरण के स्वीप आइकॉन पद से हटा दिया है। आयोग ने नीतू चंद्रा, पंकज झा, चंदन राय और क्रांति प्रकाश को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप आइकॉन नाम से एक तरह का ब्रांड एंबैसडर बनाया था। रिजल्ट के दिन समाचार चैनल पर पर नीतू चंद्रा जंगलराज की बातें करती नजर आईं थीं। नीतू ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह की भी तारीफ की थी और डबल इंजन से बिहार में विकास पर अपनी बात रखी थी। आयोग ने उन्हें हटाते हुए लिखी चिट्ठी में कहा है कि इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठ सकता है। (आयोग का पत्र खबर के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.