मऊ, मार्च 18 -- मऊ। भारत जन ज्ञान समिति एवं जन संस्कृति मंच के संयुक्त प्रयास से भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजनपीठ के सभागार में रविवार की शाम 'सांस्कृतिक राजनीति और हाशिए का समाज' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरडी आनन्द ने बताया कि हाशिए के समाज में भी दु:ख है, लेकिन उसका निवारण कहां है। वर्चस्व की राजनीति ने हाशिए के समाज के दु:ख को कभी समझने की कोशिश नहीं की। सांस्कृतिक राजनीति से हाशिए के समाज को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए विरोध और क्रांति की संस्कृति पैदा करनी होगी। मुख्य अतिथि हरिचंद्रा ने कहा कि हम सत्ता के विरोध में बोलते हैं, बाह्मणवाद का विरोध करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमें लगता है कि हम अपने समाज में बाह्मणवाद और पितृसत्ता का समर्थन करते हुए नजर आते हैं। इस सब बातों से हमें बाहर निकलने की जरूरत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.