रांची, जून 15 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में संगठन सृजन का दौरा चल रहा है। इसी क्रम में नगड़ी में मांडर विधानसभा क्षेत्र के पीसीसी डेलीगेट्स, प्रखण्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंच , मोर्चा अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्षों की विशेष बैठक संपन्न हुई। विशेष बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहीं। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों को सम्मानित करने, नई जिम्मेवारियों का बोध कराने के साथ-साथ नई जिम्मेवारी और नियुक्ति पत्र भी सौंपी गई। बंधु तिर्की ने कहा कि अगर राजनीति के दंगल में विपक्षी दल को पटखनी देना हो , तो संगठन को मजबूत बनाना होगा। संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं से ही संभव है। इस लिए प्रखण्ड से लेकर पंचायत तक संगठन के ढांचा को मजबूत बनाना होगा। मांडर विधानसभा ...