मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- साहेबगंज। साहेबगंज में गुरुवार को जयंती पर पूर्व मंत्री नवल बाबू को याद किया गया। सनातन सेवक संस्थान के प्रदेश संरक्षक प्रभाकर कुमार ने कहा कि नवल बाबू राजनीति के पुरोधा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को नया आयाम दिया। डॉ. मीरा कौमुदी ने कहा कि नवल बाबू धरफरी के लाल थे। वे गरीबों के मसीहा थे। दिलीप भारती ने कहा कि नवल बाबू आदर्श थे, उनका चरित्र, ईमान और सेवा अनुकरणीय है। इस मौके पर दिवाकर प्रसाद सिंह, जितेंद्र मिश्र, धनंजय सिंह, चंचल सिंह, रत्नेश ठाकुर, बिट्टू झा, जयप्रकाश, अमोद कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...