कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव का स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कोडरमा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार की निगरानी रखेगी। प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रचार सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से तीन दिन पूर्व, जबकि अन्य व्यक्तियों को विज्ञापन के प्रकाशन/प्रसारण से सात दिन पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अन्य व्यक्ति प्रत्याशी के समर्थन या विरोध के अतिरिक्त विज्ञापन दे सकते हैं, जिसके लिए उन्हें संबंधित आशय का शपथ पत्र देना होगा। विज्ञापन पर किया गया व्यय प्रत्याशी के व्यय खाते में जोड़ा जाएगा। आदर्श आचार संहिता की अवधि में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री का प्रसारण पेड न्यूज...