मऊ, जनवरी 27 -- शंकराचार्य विवाद में योगी-मोदी के समर्थन में अयोध्या के जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया। जीएसटी अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी बनने से पहले राजनीतिक पारी भी खेल चुके हैं। वर्ष 2011 में वह अमर सिंह की पार्टी लोकमंच के जिलाध्यक्ष थे। एक वर्ष से अधिक समय तक वह इस पद पर थे। वर्तमान समय में उनके पैतृक आवास पर पिता त्रिपुरारी सिंह और मां रहती हैं। प्रशांत के बड़े भाई विश्वजीत सिंह लखनऊ में डॉक्टर हैं। त्याग पत्र देने की सूचना से उनके पिता त्रिपुरारी सिंह भी हतप्रभ हैं। सरायलखंसी क्षेत्र के सरवां गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह अपनी इंटर तक की पढ़ाई आंबेडकर नगर के टांडा से की। वहां एनटीपीसी में उनके पिता त्रिपुरारी सिंह नौकरी करते थे। बाद में मऊ जनपद में बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.