रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम पर तीखा प्रहार करते हुए इसे एक राजनीतिक नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा आयोजन कांग्रेस पर हमला करने के बहाने मात्र है, जबकि असल में यह भाजपा सरकार की उस घबराहट को दर्शाता है, जो राहुल गांधी की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की अभूतपूर्व सफलता और जनसमर्थन से पैदा हुई है। आलोक दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आपातकाल की याद सिर्फ तब आती है, जब वह अपने असफल शासन से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पुराने इतिहास को खोदकर भाजपा आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी रक्षक बनने का दावा कर रही है, जबकि आज के भारत में सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को उसी पार...