पटना, जनवरी 4 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने आरोप लगाया है कि बिहार में एनकाउंटर के नाम पर सरेआम राजनीतिक दुर्भावना का खेल हो रहा है। भाजपा बिहार पुलिस से कानून की रक्षा के लिए नहीं राजनीतिक दुर्भावना की नीयत से गोलियां चलवा रही है। जानबूझकर एक तबके को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, सत्ता संरक्षण प्राप्त कई अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...