बलिया, मार्च 20 -- बलिया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौराने डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अक्तूबर से नवम्बर महीने के बीच होने वाले मतदाता सूची की पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि बूथवार बूथ लेबिल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर सूची उपलब्ध करा दिया जाय। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की निरन्तर पुनरीक्षण के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में प्रत्येक सप्ताह प्राप्त हुए दावे और आपत्तियों तथा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.