सोनभद्र, जनवरी 10 -- दुद्धी। विधानसभा क्षेत्र दुद्धी से आठ बार के विधायक रहे स्व. विजय सिंह गोंड़ को शनिवार को विभिन्न रानीतिक दलों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा, कांग्रेस, एवं व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से कांग्रेस जिला महासचिव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर सपा के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि उर्फ काजू अग्रहरि, सपा नगर अध्यक्ष रमजान अली, कांग्रेस प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी एडवोकेट, सपा नेता रमेश चंद्र पांडेय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर रौनियर, आशीष सिंह, रामनरेश, मुहम्मद शरीफ, राजा पटेल, सलमान, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...