हापुड़, अप्रैल 14 -- भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की 134 वीं जयंती राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाई। उनकी मेरठ तिराहा स्थित प्रतिमा एवं मिनाक्षी रोड स्थित प्रतिमा पर भाजपा, बसपा, सपा, आसपा व कांग्रेसियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। संविधान निर्माता डा.भीमराव आम्बेडकर की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने भी कई स्थानों पर बाबा साहब के प्रतिमा व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जैसे वर्ली पुरुष पृथ्वी पर कभी-कभी ही अवतरित होते हैं, उनके दिखाए गए मार्ग व बताए गए मार्ग पर चलना और किस प्रकार से प्रत्येक समाज का उत्थान हो इस बात पर उन्होंने सदैव अपने जीवन में प्रकाश डाला। गर...