अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख बढ़ाने की राजनीतिक दलों ने मांग उठाई है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने प्रशासनिक अफसरों को पत्र भेजकर मांग की है। बसपा के पूर्व मेयर मो. फुरकान ने कहा कि काम धीमी गति से चल रहा है और इसकी तारीख चार दिसंबर है। तारीख बढ़ाई जाए ताकि फार्म जमा हो सकें। राजनीतिक दलों का कहना है कि 27 लाख मतदाताओं में से अभी तक केवल 15.50 लाख मतदाताओं का विवरण ही ऐप में लोड हो पाया है। पुनरीक्षण कार्य में देरी का मुख्य कारण शहर और कोल विधानसभा क्षेत्रों में सन 2003 की मतदाता सूची का देर से उपलब्ध होना बताया जा रहा है। इसी देरी के कारण एसआईआर का काम सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सका। पूर्व मेयर मो. फुरकान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि सूची देरी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.