अमरोहा, मार्च 11 -- चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बूथ लेवल एजेंट बनाए जाने व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदेय स्थल एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में कई प्रश्न उठाते हुए समस्याओं को गिनाया गया। एसडीएम ने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को इंगित किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जो समस्याएं बताई हैं, उनसे आयोग को अवगत कराया जाएगा। बैठक में तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से विनोद कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय लोकदल से युवा विंग के जिलाध्यक्ष इरकान अली, सपा से नगर प्रभारी यूसुफ कुरैशी व जिला सचिव शाहनवाज अंसारी, भारतीय जनता पार्टी से जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ सुरमित कुमार गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.