अररिया, जनवरी 27 -- अररिया, निज संवाददाता गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।भाजपा कार्यालय में सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने ध्वज फहराया।इस मौके पर आकाश राज, कृष्ण कुमार सेनानी,चांदनी सिंह, राजा मिश्रा,नृपेन कुमार सिंह,कनक लता झा, दिलीप मंडल,सुधीर भगत,नवीन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, जुबेर आलम, सुष्मिता ठाकुर, अविनाश सिंह,अश्विनी वर्मा, मनीष कुमार पासवान, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।जदयू ऑफिस में जिलाध्यक्ष आशीष पटेल,कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शाद अहमद,राजद कार्यालय में अविनाश आंनद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।वहीं सीपीएम कार्यालय परिसर में पार्टी के पुर्व बिहार राज्य सचि...