नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विवादों में फंसी देश की पहली गुवाहाटी-कोलकाता वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में रेलवे जल्द ही नॉनवेज परोसने जा रहा। ट्रेन के मेनू में पश्चिम बंगाल व असम के मछली-मांस भोजन को शामिल नहीं करने को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोष था। रेल यात्रियों और तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर रेलवे की भारी आलोचना की। बाद में दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के भाजपा नेताओं के अनुरोध पर रेलवे ने अपना फैसला पलटते हुए वंदे भारत ट्रेन में नानवेज शुरू करने का निर्णय लिया है। पूर्वी रेलवे के अनुसार एक सप्ताह के भीतर उक्त प्रीमियम ट्रेन के मेन्यू में नानवेज (मांसाहारी भोजन) के विकल्प शामिल कर लिए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जनवरी को हरी झंडी दि...