नवादा, दिसम्बर 23 -- अकबरपुर,निज संवाददाता आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रखंड के मध्य विद्यालय बरेव के शारीरिक शिक्षक रणविजय कुमार के राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेते हुए वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पर फोटो वायरल हुआ है। इसके आलोक में उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण की मांग किए जाने से मध्य विद्यालय बरेव के शारीरिक शिक्षक ने स्पष्टीकरण जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करवाया है, जो संतोषप्रद नहीं रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। डीपीओ कार्यालय नि...