अररिया, नवम्बर 16 -- 2025 के विस चुनाव में भी 61 प्रत्याशियों में सिर्फ नौ महिलाएं, एक को मिली जीत जिले के 19.79 वोटरों में 9.42 लाख महिला, 78.27 प्रतिशत वोटिंग चुनाव परिणाम का रूख मोड़ने की मद्दा रखती हैं महिला और इस बार उसने दिखा भी दी पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों से उपेक्षित हो चुकी हैं आधी आबादी टिकट पाने की होड़ में अररिया के महिलाओं के अधिकार हुए हैं गुम सवाल: आधी आबादी से वोट चाहिए लेकिन प्रतिनिधित्व नहीं क्यों अररिया। वरीय संवाददाता महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने, उनके हक-हकूक की लड़ने व सत्ता में भागीदारी दिलाने का दावा करने वाले राजनीतिक दलों की जमीनी हकीकत इस बार के भी विस चुनाव में भी सबके सामने आ गई है। जिले के छह विधानसभाई सीटों पर किस्मत अजमा रहे 61 उम्मीदवारों में केवल नौ महिला प्रत्याशी मैदान में थी। दुखद पहलू यह है कि इसम...