गया, मार्च 9 -- अनुमंडल मुख्यालय के निकट गोपालपुर कस्बे में होटल यूवी पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रविवार को शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र की चुनी गई जीविका, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के साथ विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को यह सम्मान मुखिया संघ के गया जिला संयोजक और पैक्स अध्यक्ष सीताराम यादव ने दिया। उन्होंने कहा कि शेरघाटी क्षेत्र की दलित-पीड़ित जनता और लाचार-बेसहारा महिलाओं की मदद के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि वह जाति-धर्म और दलगत भावना से ऊपर उठकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में हाजिर रहे हैं। यही वजह है कि सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक महिला पुरूष भी शरीक हुए। कार्यक्रम में बालकिशुन यादव, छोटन खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.