अभिषेक अंगद, मार्च 24 -- मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहने के बाद महाराष्ट्र में बवाल खड़ा हो गया है। अब इस पर राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता देवड़ा ने कामरा को "एक राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने वाला व्यक्ति" करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बेनकाब करना जरूरी है। मिलिंद देवड़ा ने सोमवार को कहा, "कॉमेडियन और किसी पार्टी के प्रवक्ता होने में फर्क होता है। अगर कोई राजनीतिक एजेंडा चला रहा है, तो उसे खुद को कॉमेडियन नहीं, बल्कि राजनेता कहना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग शिवसेना (UBT) को बचाने और बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।कामरा के शो के बाद तोड़फोड़, FIR दर्ज कुणाल कामरा ने मुंबई के एक होटल में आयोजित अपने शो में एकनाथ शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.