जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- श्री चित्रगुप्त सेवा संघ का 124वां वार्षिक मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के तत्वावधान में 124वां वार्षिक चित्रांश मिलन समारोह एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कायस्थ व चित्रांश समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात समाज की एकता, परंपरा और गौरव को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। मिलन समारोह के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के वरिष्ठ एवं समर्पित सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही वार्षिक पूजन दिवस एवं स...