नई दिल्ली, जुलाई 2 -- बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। बुधवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक हो रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक ज्ञान भवन में होगी। बैठक का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 की जीत को लेकर विजय संकल्प समेत कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। वहीं, राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों के बीच अपनी बात रखेंगे। डॉ. दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह कार्यसमिति की पहली बैठक हो रही है। कार्यसमिति की बैठक को लेकर मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में डॉ. जायसवाल ने प्रदेश कमेटी के पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.