हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 2 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए भाजपा नेताओं को 5 मंत्र दिए। अपने 65 मिनट के भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को भी लपेटा। राजनाथ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 सालों में बिहार में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उनके नेतृत्व में राज्य में हुए सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिख रहे हैं। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन सत्र में राजनाथ ने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अभी से चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाएं। नीतीश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.