नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री रुबेन बर्केलमन्स से मुलाकात के दौरान अपील की कि नीदरलैंड्स पाकिस्तान को रक्षा साजो समान या तकनीकी सहायता न दे। राजनाथ सिंह का कहना था कि पाकिस्तान को हथियार और तकनीकी सहायता देना दक्षिण एशिया में शांति सुरक्षा को कमजोर करता है। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कुछ समय पहले माइन-हंटर्स दिए थे। इसके अलावा, नीदरलैंड्स के डेमन शिपयार्ड से पाकिस्तान 1,900 टन के मल्टीरोल वाले पाकिस्तान को ऑफशोर पेट्रोल वेसेल की सप्लाई भी कर रहा है। कई डच कंपनियां मिलिट्री के क्षेत्र में, खासकर नौसेना के क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.