सराईकेला, नवम्बर 16 -- राजनगर : थाना क्षेत्र के साहू क्लोनी स्थित सरकारी शराब दुकान में शुक्रवार देर रात हुई चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने सरकारी शराब दुकान से शटर का ताला तोड़ कर एक पेटी सिग्नेचर शराब (750 एमएल, 12 बोतल), एक पेटी सिग्नेचर शराब (375 एमएल, 24 बोतल) तथा नगद 1,55,200 रुपये की चोरी की थी। चोरी करते समय एक आरोपी, पूर्वी सिंहभूम मानगो दायगुटू के रहने वाले मनीष कुमार श्रीवास्तव पकड़ा गया। वहीं अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की। उसके निशानदेह पर पुलिस ने चोरी की गई सिग्नेचर शराब की एक पेटी (375 एमएल, 24 बोतल) बरामद कर ली। इस सम्बन्ध में राजनगर थाना में शराब दुकान के संचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.