सराईकेला, मार्च 25 -- राजनगर (जमशेदपुर), संवाददाता। हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर सोमवार सुबह दो ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में एक के चालक की मौत हो गयी। वहीं, खलासी घायल हो गया। घटना सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह पुल पर हुई। दोनों ट्रेलर एक ही दिशा में जा रहे थे। मृतक बिहार के नवादा जिले के नगड़ी रजौली का रहनेवाला था। घायल गया जिले के नीमचौक बाथनी का रहनेवाला है। इधर, घटना के बाद करीब आधे घंटे तक रोड जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने हटाया। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलर बड़बिल की ओर आगे-पीछे जा रहे थे। इस दौरान मुरुमडीह पुल पर पीछे से आ रहे ट्रेलर (बीआर 2 जीए 9889) ने आगे जा रहे ट्रेलर (जेएच 05 डीएल 4978) के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही आगे चल रहा ट्रेलर मुरुमडीह पुल के नीचे गिर गया। वहीं, पीछे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.