रुद्रपुर, जनवरी 30 -- शक्तिफार्म। राजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को समर्थन देने गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों को आवंटित हुई जमीनों में उद्योग लगाने के बजाय 100 मीटर दूरी पर सिडकुल की खाली जमीन में उद्योग लगाए जाएं। शुक्रवार को धरने के 28वें दिन विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि शक्तिफार्म में बंगाली विस्थापितों को भूमि के पट्टे देकर बसाया गया। सरकार को चाहिए कि सिडकुल की भूमि में मिल्क प्लांट लगाया जाए। उन्होंने कहा कि पट्टों में काबिज लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से गरीबों का दर्द देखकर भूमि पर नियमितीकरण की मांग की। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व दर्जा मंत्री बलवंत सिंह बोरा, सुनीत हाल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.