सराईकेला, फरवरी 19 -- राजनगर, संवाददाता । राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा की कुर्सी खतरे में आ गई है। पंचायत समिति सदस्यों ने उनकी कार्यशैली से नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पूर्व प्रमुख ओलिव ग्रेस कुल्लू के निधन के बाद वर्तमान में 26 पंचायत समिति सदस्य हैं। इनमें 22 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हस्ताक्षर किया है। बुधवार को प्रखंड सभागार में एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से विचार विमर्श कर उनका मंतव्य जाना। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 20 सदस्यों जबकि विरोध में सिर्फ 5 सदस्यों ने हाथ उठाया। एसडीओ ने अगले पंद्रह दिनों का वक्त दिया है। इसके बाद प्रपत्र ''क'' के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.