मधुबनी, मार्च 19 -- राजनगर। जिले के राजनगर पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जाएगा। इसको लेकर विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। 22 मार्च को इसका शुभारंभ करने की योजना है। इसके लिए विभागीय स्तर से सभी आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय सांसद द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन करने की बात कही गई है। जिले के प्रधान डाकघर मधुबनी के बाद यह दूसरा पासपोर्ट सेवा केन्द्र होगा। जानकारी अनुसार पासपोर्ट के लिए ऑन लाइन आवेदन के बाद यहां पर निर्धारित तिथि के हिसाब से आवश्यक कागजात की भौतिक जांच होगी। उसके बाद पासपोर्ट निर्गत होगा। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का विस्तार अभियान के तहत राजनगर डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है। यह झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.