रुद्रपुर, जनवरी 7 -- शक्तिफार्म। आंचल की फैक्ट्री किसानों की जमीन पर लगाने के बजाय सिडकुल क्षेत्र में लगाने की मांग को लेकर राजनगर के प्रभावित परिवारों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, जो बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य और उनके समर्थक धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने मांग की कि किसानों की जमीन पर फैक्ट्री लगाने के बजाय सिडकुल की भूमि में आंचल की फैक्ट्री लगाई जाए। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि किसानों को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने सरकार, शासन और प्रशासन से मांग की कि उन्हें उजाड़ने के बजाय सिडकुल की जमीन में फैक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.