मधुबनी, नवम्बर 14 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। राजनगर सुरक्षित विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विष्णुदेव मोची को 42185 मतों से करारी शिकस्त दिया। सुजीत कुमार को 108362 मत प्राप्त हुआ। जबकि विष्णुदेव मोची को 66177 मत प्राप्त हुआ। पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे सुजीत कुमार उर्फ सुजीत पासवान ने कहा कि वे राजनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को वंदन अभिनंदन करते हैं। राजनगर की जनता ने अपने बेटा को नेता माना है। इसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। यह एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार सामान्य कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा इसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं। पार्टी के फैसले से यह साबित हो गया कि ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ता को जरूर फल मिलता है...