सराईकेला, फरवरी 19 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र के हाता -चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) के बालियासाई पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल निवासी दोना राणा (55 वर्ष) की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी सविता राणा (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद घायल सविता राणा को सीएचसी राजनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरपाल निवासी दोना राणा मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी सविता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए ओडिशा के कारंजिया जा रहे थे। जैसे ही वे राजनगर थाना क्षेत्र के बालियासाई पुल के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.