धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद की राजनंदिनी गंभीर बीमारी का इलाज कराने शनिवार को सीएमसी वेल्लोर रवाना हुई। आर्थिक तंगी से जूझ रही राजनंदिनी की मदद के लिए धनबाद सहित पूरे राज्य के लोगों ने आगे आकर सहयोग किया। समाजसेवी अंकित राजगढ़िया और रवि शेखर की पहल पर उसे एक लाख दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। पवन पासवान, ललिता सिंह सहित अन्य लोगों ने स्टेशन पहुंचकर राजनंदिनी को शुभकामनाएं दीं और हौसला बढ़ाया। सभी ने उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 15 साल की राजनंदिनी अज्ञात बीमारी से पीड़ित है। उसे हर दस मिनट पर अटैक आता है और उसके शरीर में खिंचाव होने लगता है। कान, नाक और मुंह से खून भी आने लग जाता है। राजनंदिनी के पिता इंद्रजीत का कहना है कि पिछले साल भर से उनकी बच्ची परेशानी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.