हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देहरादून में पिछले पंद्रह दिनों के भीतर पांच हत्याओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में आर्य ने कहा कि जब राज्य की राजधानी ही असुरक्षित दिखाई दे रही हो तो आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक रूप से भय और अविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और शासन-प्रशासन प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल नजर आ रहा है। आर्य के अनुसार लगातार हो रही जघन्य घटनाएं पुलिस तंत्र पर दबाव, कानून के डर में कमी और खुफिया निगरानी व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाती हैं। उन्होंने सरकार से सभी मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा, विशेष अपराध नियंत्रण अभियान, नियमित पुलिस गश्त ...