पटना, जनवरी 8 -- पटना आने वाली ट्रेनें और विमानों की लेटलतीफी जारी है। गुरुवार को तेजस राजधानी सहित 21 ट्रेनें विलंब से आईं। वहीं 30 विमान भी विलंब से आए और गए। जानकारी के अनुसार 12310 तेजस राजधानी 5 घंटे और 12394 संपूर्ण क्रांति 3 घंटे 35 मिनट की देरी से पटना जंक्शन आई। वहीं पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 1 घंटे 8 मिनट की देरी से 10:48 बजे आई। इसके अलावा 29 फ्लाइट 1 घंटे 30 मिनट तक की देरी से आई और गई। सबसे अधिक 1 घंटे 30 मिनट की देरी से कोलकाता-पटना और पटना-मुंबई की फ्लाइट का परिचालन हुआ। इसके अलावा 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटे 46 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस 7 घंटे 14 मिनट, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे 06 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.