पटना, जनवरी 6 -- पटना आने वाली ट्रेन और विमान का लेटलतीफी लगातार जारी है। हालांकि कई दिनों के बाद मंगलवार को 12310 तेजस राजधानी 57 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। वहीं दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली एक जोड़ी फ्लाइट रद्द रहीं। इसके अलावा 20 ट्रेनों और 25 विमानों का देरी से परिचालन हुआ। मंगलवार को पटना हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट 2 मिनट पहले ही 9:38 में पहुंची। लेकिन अन्य शहरों से पटना आने वाली 11 फ्लाइट 57 मिनट तक की देरी से आई और 14 विमान 4 घंटे 15 मिनट तक की देरी से उड़ान भरी। इधर, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 40 मिनट, 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस 4 घंटे 57 मिनट, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 1 घंटे 46 मिनट, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 8 मिनट सहित 19 ट्रेनें विलंब रहीं।

हिंदी हिन...