पटना, जनवरी 10 -- उत्तर भारत और बिहार में घने कोहरे का प्रभाव लगातार ट्रेन और विमानों के परिचालन पर पड़ रहा है। इसी कारण पिछले 20 दिनों से राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी विलंब से पटना जंक्शन पहुंच रही हैं। इसके अलावा विमान परिचालन भी विलंब से हो रहा है। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 1 घंटे 27 मिनट की देरी से एक 11:07 बजे लैंड की। इसके अलावा 12 विमानों का 1 घंटे 11 मिनट तक की देरी से आगमन हुआ। इनमें सबसे अधिक देरी से मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट रही। इसी कारण जाने वाली भी 12 फ्लाइट का परिचालन भी देरी से हुआ। वहीं 12310 राजधानी तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे 43 मिनट, 15394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 59 मिनट, 22362 अमृत भारत 8 घंटे 16 मिनट, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे 30 मिनट, 20702 मगध एक्सप्रेस 4 घंटे 42 मिनट, 12392 ...