रांची, दिसम्बर 13 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त मंजूनाथ भजंतारी और नगर प्रशासक सुशांत गौरव भी मौजूद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया। राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.