रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में सभी समाज के लोगों ने अपनी परंपरा और विधान के साथ पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। मेन रोड, डोरंडा, हिनू, धुर्वा, रातू रोड, पीपी कंपाउंड, वर्दमान कंपाउंड, बिरसा चौक, हटिया, तुपुदाना, कांके रोड, हरमू आदि स्थानों पर होली की धूम रही। रंगोत्सव की शुरुआत विभिन्न समाज के बीच कुलदेवता पूजा के साथ ही आरंभ हो गयी थी। कुछ समाज के लोगों ने शुक्रवार को तो कुछ ने शनिवार को कुलदेवता की पर्व की परंपरा और विधि के अनुसार पूजा की। जबकि, अधिकांश लोगों ने शनिवार को होलिका का भस्म धारण कर उत्सव को मनाया। दोपहर तक रंगोत्सव खेलने के बाद संध्या काल में लोग एक-दूसरे के घरों पर जाकर अबीर लगाकर गले मिले और पर्व की शुभकामनाएं दीं। शहर के बंगाली समाज ने परंपरानुसार दिन में रंगोत्सव खेलकर होली मनायी। शाम को राधा कृ...