नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में मिनी तोशाली स्वदेशी मेला 16 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। मेला रोजाना सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश निशुल्क है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार अपने हस्तशिल्प, हैंडलूम, पारंपरिक परिधान, आभूषण और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित कर रहे हैं। यहां घर सजाने के सामान से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और कारीगरों को सीधा मंच देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...