नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश के कई ट्रेड और कर्मचारी यूनियनों की ओर से गुरुवार को बुलाए गए भारत बंद का असर राजधानी में नहीं दिखा। बाजार, बैंक, उद्योग रोजाना की तरह खुले रहे। यहां सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज भी हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बाराखंबा और पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत सभी शाखाओं में सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती दिखीं। बाराखंबा शाखा के प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां किसी प्रकार की रुकावट या बाधा नहीं है। एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी बिना किसी व्यवधान के चालू रहीं। बाजारों का भी हाल ऐसा ही रहा। यमुनापार इलाके में प्रमुख बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। कृष्णा नगर, शाहदरा, लक्ष्मी नगर और भजनपुरा समेत कई प्रमुख बाजारों में दुकानें खुली रहीं और ग्राहकों की आवाजाही भी सामान्य रही। सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.