रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। राजधानी में सोमवार को जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मानसून की इस बारिश ने राजधानी में नगर निगम की पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी है। मानसून पूर्व नालियों की सफाई के दावों को खोखला साबित कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गंदगी और कूड़े से अटी नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया है। लोगों ने जिम्मेवारों के खिलाफ अलबर्ट एक्का चौक पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तम यादव ने कहा कि नगर विकास मंत्री और नगर निगम अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। अब उनकी नींद 2029 के चुनाव में ही खुलेगी। उन्होंने कहा कि सदन में रांची के किसी भी जनप्रतिनिधि ने रांची की समस्याओं को लेकर कोई चर्चा नहीं की। सिर्फ इधर-उधर की बातें कर एक महीने का समय गुजार दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.