समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलमंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोपी को घटना के महज छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांडेंट से निर्देश मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक पीके चैधरी, ब्रिजेन्दर सिंह आदि की टीम ने विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान पथराव की घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माहे सिंघिया गांव निवासी लालमुनि पासवान के रूप में हुई है। आरपीएफ ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर शुक्रवार को ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली रा...