पटना, जनवरी 3 -- पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में घने कोहरे का प्रवाह लगातार जारी है। इसका सीधा असर ट्रेन और विमान परिचालन पर दिख रहा है। शनिवार को 12310 तेजस राजधानी 2 घंटे 42 मिनट और 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। इधर, पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो और दरभंगा एयरपोर्ट की सभी 12 उड़ानें रद्द रहीं। पटना की दृश्यता 100 मीटर और दरभंगा की दृश्यता 50 मीटर रहने के कारण उड़ानों को रद्द किया गया। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट पर छह फ्लाइट 2 घंटे 14 मिनट तक की देरी से आई और 15 फ्लाइट 2 घंटे 25 मिनट की देरी से उड़ान भरी। पहली फ्लाइट 1 घंटे 39 मिनट की देरी से 11:19 बजे आई। इसके अलावा 22365 अमृत भारत 8 घंटे 44 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस 1 घंटे 47 मिनट, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.