नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में 61वां वार्षिक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने कहा कि देश के युवाओं को वीर सैनिकों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सत्र 2024-25 में महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में मिली उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कैंसर वैज्ञानिक एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने पर्यावरण और तकनीकी विज्ञान में समन्वय पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.