नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। ठंड, कोहरे और हवा की गति कम होने के चलते दिल्ली के लोगों को लगातार ही प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली के 14 इलाकों का सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर भी मानकों से लगभग तीन गुना ज्यादा है। राजधानी में इस बार मानसून का सीजन सामान्य से ज्यादा अच्छा रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मई में और जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में मानसून के चलते सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। इसके चलते वायु गुणवत्ता का स्तर भी पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरा रहा था। लेकिन, मानसून की वापसी के साथ ही हवा में प्रदूषक कणों का स्तर बढ़ने लगा। इस सीजन में पहली बार 14 अक...