पटना, दिसम्बर 29 -- नये साल में राजधानी में चार बड़ी नागरिक सुविधाओं की शुरुआत होगी। बुडको और पटना स्मार्ट सिटी की इन प्रमुख परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में है। खरमास के बाद इसका उद्घाटन किया जायेगा। इनमें जेपी गंगा पथ पर सुसज्जित दुकानें, गंगा पथ पर विचरण क्षेत्र, बांस घाट में अत्याधुनिक श्मशान स्थल और मंदिरी नाला पर वाहन परिचालन की शुरुआत शामिल है। मंदिरी नाले पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से शहर के मध्यम यातायात के लिए एक बेहतर विकल्प मिलेगा। जेपी गंगा पथ पर पहले चरण में 250 दुकानों के आवंटन के साथ उद्घाटन की तैयारी है। दीघा गोलंबर से कुर्जी तक गंगा पथ के किनारे प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगाया जा रहा है वेंडरों की सूची तैयार की जा रही है। खरमास के बाद दुकानों का आवंटन होगा। इन दुकानों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.