लखनऊ, नवम्बर 21 -- चिनहट स्थित यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र शनिवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र, कपासी, जैनाबाद, देवस्थान प्रभावित रहेगा। लौलाई उपकेंद्र दोपहर 12 से एक बजे तक बंद रहेगा। शिवपुरी उपकेंद्र सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। गोमती नगर विस्तार उपकेंद्र सुबह 11 से दोपहर 12 बजे बंद रहेगा। इससे गोकुल विहार, जनेश्वर पार्क, सुलभ आवास, सेक्टर-एक, वनस्थली, वरदान-एक, दो, मलेशेमऊ, रघुनाथ नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। जानकीपुरम सेक्टर-छह उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.