पटना, जनवरी 4 -- उत्तर भारत और बिहार में रात के समय घने कोहरे का प्रभाव कम हुआ है। इसी कारण 10 दिनों के बाद रविवार को राजधानी और संपूर्ण क्रांति की चाल सुधरी, लेकिन दो विमानों को रद्द कर दिया गया और 31 विमानों का देरी से परिचालन हुआ। जानकारी के अनुसार 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस रविवार को 1 घंटे 7 मिनट और 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 7 घंटे 53 मिनट, 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट, 20802 मगध एक्सप्रेस एक्सप्रेस 4 घंटे 52 मिनट सहित 14 ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। पटना हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट 1 घंटे 39 मिनट की देरी से 11:19 बजे आई। इसके अलावा पटना आने वाले 13 विमान विलंब से आए। इनमें सबसे अधिक मुंबई से पटना आने वाले 1 घंटे 41 मिनट और कोलकाता से पटना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.