रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें रांची जिले के परिणाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2.36 प्रतिशत परिणाम गिरा है। इस वर्ष रांची जिला का परिणाम 87.32 प्रतिशत रहा। साल 2024 में 89.56 प्रतिशत परिणाम रहा था। रांची जिला इस बार प्रदेश के टॉप 20 जिलों की सूची से भी बाहर हो गया। पिछले साल 15वें स्थान पर था, जो इस बार फिसलकर 21वें स्थान पर पहुंच गया। राजधानी रांची के परिमाण में 2023 की तुलना में लगातार गिरावट आई है। 2023 में रांची जिला 11वें स्थान पर था। 2023 में रांची का परिणाम 95.57 प्रतिशत था। इस वर्ष उर्सुलाइन कॉन्वेंट छात्रा तहरीन फातमा 97.4 प्रतिशत के साथ सिटी टॉपर बनी। इनके पिता अब्दुल रहमान मेन...