मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर और कस्टम की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी में छापेमारी की। इस दौरान पांच बोरा 355 किग्रा. पोस्तादाना जब्त किया। इस खेप को असम के दिमापुर से नई दिल्ली के लिए बुक करायी गयी थी। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। कस्टम विभाग के पदाधिकारी पोस्तादाना के बोरा को जब्त कर ले गये। कस्टम विभाग ने रेलवे के वाणिज्य विभाग से पार्सल भेजने वाले का पूरा ब्योरा लिया है। बताया जाता है कि म्यांमार से पोस्तादाना की खेप अरुणाचल प्रदेश होकर असम के दिमापुर पहुंची थी। वहां से उसे एक एजेंट ने बुक कराया। इस खेप को अनाज के नाम पर पैक कराया गया था। बीते सप्ताह भी राजधानी एक्सप्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.